आन बान शान तिरंगा, सबकी जान तिरंगा है।
घर घर लहरा लो, सबका अभिमान तिरंगा है।
सीमा पे मर जाना,शहीद का कफन तिरंगा है।
दुश्मन को देदो मात,वतन की जीत तिरंगा है।
सविधान का रक्षक,हिंद का कानून तिरंगा है।
देशभक्ति की मिशाल,सब हाथों में तिरंगा है।
आन बान शान तिरंगा, सबकी जान तिरंगा है।
घर घर लहरा लो, सबका अभिमान तिरंगा है।
सफेद रंग की पट्टी,शांति का पैगाम तिरंगा है
केसरिया रंग इसका, वीरों का फर्ज तिरंगा है।
हरा रंग देश की समृद्धि का प्रतीक तिरंगा है।
नीला चक्र बीच में,संघठन का सूत्र तिरंगा है।
आन बान शान तिरंगा, सबकी जान तिरंगा है।
घर घर लहरा लो, सबका अभिमान तिरंगा है।
वतन को आजादी मिली ,स्वाभिमान तिरंगा है।
स्वतंत्र हिंद की पहचान, लहराना ही तिरंगा है।
सबके दिलों का अरमान, सौगात भी तिरंगा है।
हर घर की खुशियां,बच्चों के हाथों में तिरंगा है।
आन बान शान तिरंगा, सबकी जान तिरंगा है।
घर घर लहरा लो, सबका अभिमान तिरंगा है।
-सत्यवीर वैष्णव

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




