और कुछ दिन रोक कर रखा,
बदल जायेगा तेरा मन मेरा मन।
बदलने लगेगा सोचने का नज़रिया,
सहम जायेगा तेरा मन मेरा मन।।
सिमटने लगा यौवन जिम्मेदारियो से,
खामोश हो जायेगा तेरा मन मेरा मन।
अचानक घटने लगता उमड़ता प्यार,
मौका खोजेगा 'उपदेश' तेरा मन मेरा मन।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद