के बिछड़ने से पहले मिलना भी जरूरी था
उजड़ने से पहले खिलना भी जरूरी था
किस किस को दोष दूं विफलताओं पर
कामयाबी से पहले तपना भी जरूरी था
आराम से पहले भागना भी जरूरी था
सोने से पहले जगना भी जरूरी था
फसल,काटने से पहले उजड़ जाती है अक्सर
मेहनत की लौ में तपना भी जरूरी था
जीने से पहले मरना भी जरूरी था
गागर उठाने से पहले धरना भी जरूरी था
जल्द बाजी में काम बिगड़ जाते है अक्सर
मजबूत होने से पहले तपना भी जरूरी था
नीटू मावी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







