हर हाल में सम रहना कहने में अच्छा लगता।
मन में हो विश्वास तो शिखर एक तारा लगता।।
दुख के घने अँधेरे बादलो ने जब मुझको घेरा।
चख ना पाया एक निवाला दूर किनारा लगता।।
चिन्ताओं से घिरे भँवर में गर तुम मिल जाओ।
दुष्कर हालातों में प्रभाव तुम्हारा प्यारा लगता।।
पतझड़ में भी मन का मौसम हरियाली फैलाए।
कितने भी गम आएं जाएं स्पर्श सहारा लगता।।
बहते रहना 'उपदेश' मंत्र है खुशहाली का राज।
खुशियों का कोई समुन्दर द्वार हमारा लगता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







