सत्य का दर्पण
शिवानी जैन एडवोकेटByss
विवेक सत्य का दर्पण निर्मल, जिसमें दिखता है असली चेहरा।
अहंकार और भ्रम के पर्दे को, हटाता है यह गहरा।
यह आत्म-निरीक्षण की शक्ति, अपनी कमज़ोरी को पहचानना,
और उन्हें सुधारने का साहस, यही तो है विवेक का गाना।
यह पूर्वाग्रहों से मुक्त मन, हर बात को निष्पक्ष देखना,
दूसरों के विचारों का भी आदर, और सत्य को ही परखना।
यह जिज्ञासा की अनवरत धारा, ज्ञान की प्यास को बुझाना,
और हर अनुभव से सीख लेकर, जीवन को बेहतर बनाना।
जिसके पास विवेक का प्रकाश है, वह झूठ से कभी न डरता,
सच्चाई की राह पर चलता है, चाहे कितनी भी हो पर्दा।
यह जीवन का सच्चा मार्गदर्शक, हर कदम पर साथ निभाता है,
विवेक का अवलंबन लेकर मानव, जीवन को सफल बनाता है।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




