स्त्री से ही तो खुशियां है,
जन्म देने वाली वो,
पालन करने वाली वो,
माँ वो, बहन वो,
पत्नी वो,
सारे रिश्ते ही तो उसके गर्भ से है,
उससे है,
सहन करती है वो,
सभी रिश्तों का केंद्र है वो,
पत्र में फूल की खुश्बू कैद करके देते हैं उसे,
रात भर जागकर बातें हैं उससे, उसके सपनों से,
उसके ख्यालों में रहते हैं,
देवी है वो शक्ति है वो,
लक्ष्मी है वो विद्या ददाति है वो,
उससे लड़ना,
ठेस पहुंचाना,
अस्तित्व चरित्र को हीन करना,
किसी को शोभा नहीं देता,
स्त्री अपनी जगह सही है,
आप अपनी मर्यादा रखें,
उससे उलझे नहीं,
एक साधारण स्त्री भी त्रिलोक पर भारी है,
स्त्री है वो,
स्वयंभू शक्ति का प्रतीक है,
उस पर कोई माया हावी नहीं,
वो सभी पर हावी है,
स्त्री अपनी जगह सही है।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







