अपने दर्द में खुद को अकेला ना समझना यार।
कुछ कहानियों की आवाज़ बनकर देखना यार।।
चुप्पी और वफादारी का कभी फायदा न उठाना।
प्यार में झुकना गलत नही रिश्ता निभाना यार।।
रिश्ता बचाने की कोशिश में कभी फोन कर लेना।
दूरियाँ घटेगी जरूर वक्त पर एतबार करना यार।।
औरत ही झुके तो घर चलता पुरानी बात हो गई।
नये ज़माने के हिसाब से दिल को समझना यार।।
कभी मैं चलकर आऊँ कभी तूँ भी चल 'उपदेश'।
अपनी इगो को रिश्ते से बड़ा मत समझना यार।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







