विजय की प्यास
जारी रखो, जारी रखो
रुकावटें रोके या
मजबूरियां घेरे
उनपर श्रमजल छिड़काओ
विजय की प्यास
जलने दो, जलने दो
कड़ी धूप हो या
सर्दी का तूफान हो
उनपर श्रमजल छिड़काओ
विजय की प्यास
बुझाना मत, बुझाना मत
सचेत रहो जीत से
निभाते रहना भी जरूरी
उनपर श्रमजल छिड़काओ
विजय की प्यास
पी लो जरा, पी लो जरा
प्रत्येक हार के बाद
बेहिसाब कोशिशों के बाद
उनपर श्रमजल छिड़काओ
विजय की प्यास
जारी रखो, जारी रखो
रुकावटें रोके या
मजबूरियां घेरे
उनपर श्रमजल छिड़काओ ॥


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







