प्यार अभी भी जिंदा है यादो में मिलता।
सुकून बात करके उनके वादो में मिलता।।
हाज़िर होने की शक्ल अख्तियार कर ले।
फडफडाता ख़ुश-बाश इरादो में मिलता।।
लोगो की निगाह में बिछड़े से लगते हम।
अपनी निगाह में तसव्वुर हद में मिलता।।
नशा बढता है तुम्हारा नाम लेकर 'उपदेश'।
वफा के मोती का दृश्य जिहाद में मिलता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद