जिसका नाम हर पल सांसो में चलता।
मोहब्बत करने को उससे दिल मचलता।।
लोग जान न जाए यही खटका दिल में।
नाम खुल जाने से चेहरे का रंग बदलता।।
गुमान उसी पर आज भी बहुत मुझको।
उसी के ख्याल से मेरा जीवन संवरता।।
सुकून आ जाता उम्मीदें लगी है उससे।
दर्शन पाने को 'उपदेश' मन भर जाता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




