~गाय~
गाय एक चौपाया प्राणी।
माता इसको कहते ज्ञानी ।
खाती यह चारा औ चोकर ।
उपजाती खेती दे गोबर ।
बल से इसके बढ़े किसानी।
गाय एक चौपाया प्राणी।
गाय शुद्ध निर्मलतम सबसे।
गंगा सी पवित्रतम सबसे।
गाय पूज्य जाती पहचानी।
गाय एक चौपाया प्राणी।
रंगत गाय अनेकों रहते।
जर्सी, देसी,जिसको कहते।
कई दूध देती मनमानी।
गाय एक चौपाया प्राणी।
गाय दूध से बने मिठाई।
दही घी की बड़ी बड़ाई।
सेवा करते जिनको खानी।
गाय एक चौपाया प्राणी।
देव तुल्य है गो की सेवा।
देती यह मनवांछित मेवा।
सेवा की है कई कहानी।
गाय एक चौपाया प्राणी।
-प्यासा

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




