परवाह नहीं जमाने की
कुछ तो वजह है मेरे करीब आने की
परवाह नहीं हम को, अब जमाने की
ये शाम थम जाए तो गम नहीं कोई
सिर्फ चाहत है तुझे अपना बनाने की
प्यार तुम से है यह बताना काफी है
जरूरत, है कहां अब, हक जताने की
कोई खेल नहीं, इश्क किया है हमने
फिर जरूरत है क्या यूं आजमाने की
होते हैं ये कुछ लोग इश्क में पागल
जरूरी है कहां उन्हें वजह बताने की
हम तुम्हारे हैं ये, सच है अब यादव
मत करो यूं कोशिश हमें भुलाने की
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







