जिन्दगी है इम्तिहां
जिस को फूल दिए हमने उसने हमें गम से रूलाया
जिस रस्ते में आबाद थे कांटे उस रस्ते पे चलाया
अपनी आशा का दीपक जलता रहा इन अंधेरों में
शुक्रिया उन का तूफां में जिस ने चलना सिखाया
मगर मजबूत थे, यह जज्बात मेरे इस कदर
इस जज्बात ने मुझे आंधियों में चलना सिखाया
चले गए थे वो जिन मुश्किलों में डालकर हमको
उन मुश्किलों ने हमें बुलंदियों को छूना सिखाया
थमा गए थे जो हम को इन गर्दिशों का दामन
इन गर्दिशों ने हम
को फिर से जीना सिखाया
ये जिन्दगी है खूबसूरत एक इम्तिहां यादव
इस इम्तिहां ने हमें हालात से लड़ना सिखाया
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







