अचानक गुम हो गया प्यारा शख्स।
दिल कहता पलटकर आयेगा शख्स।।
याद जाती ही रही उसकी पल-पल।
भुलाया कैसे जायेगा नैन तारा शख्स।।
यकीन ही नही होता मगर हो तो रहा।
करे क्या 'उपदेश' धोखा खाया शख्स।।
आँसू छुपाकर बेचैनी सम्हाले कैसे।
मोहब्बत में दर्द बढाता घायल शख्स।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद