मोहब्बत के बदले में मोहब्बत मिलना ऐसी।
बैठे-बिठाए विरासत की दौलत मिलना जैसी।।
जिन्दगी ने करवट ली दीवाना बना दिया मुझे।
बीमारी भी लगने लगी बेहतर राहत के जैसी।।
गुरबत की लकीरें भी किस कदर प्रभावित हुई।
इज़्ज़त की बेइज्जत की बाते दावत के जैसी।।
एक बात सोचकर 'उपदेश' परेशान लगने लगे।
तकलीफ़ में रहकर हूँ-हूँ लगे इजाज़त के जैसी।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







