मोहब्बत अपनी जगह से जरा भी नही हिलती।
ऐसी शक्ति कभी अतीत का हिस्सा नही बनती।।
वह बनी ही रहती है चुपचाप गहराई में अडिग।
शहर बदलो देश छोड़ो बदलाव से नही बदलती।।
खुद को दूर कर लो अधिकतम काम में डुबो लो।
चलती साँस की तरह दिल को मुर्दा नही करती।।
यह कोई कहानी नही नही कोई फिल्म का दृश्य।
हकीकत में जिन्दगी बेरुखी से मरा नही करती।।
अचानक से जहन में वो चेहरा उभरेगा 'उपदेश'।
यादो में जीना सीख लेती टस-से-मस नही करती।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







