मसला कुछ भी नही पलट कर आ गया।
वीरानी से घबरा गई वो बारिश करा गया।।
बाते कोई खास नही फिर क्यों याद आता।
मन के सौ मसले सोई कशिश जगा गया।।
लब खामोश मगर हलचल से भँवर उठती।
किनारे दूर लग रहे जिंदा लाश बना गया।।
खुद में भरे हैं हम दरिया कुछ भी नही लगे।
प्रेम के बाजार में उल्टी गिनती सिखा गया।।
शोर से बढ़िया ख्वाब में गोते लगा 'उपदेश'।
जीने का नजरिया ही मोहब्बत में डुबा गया।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







