कविता:महाशिवरात्रि
दिनांक:13/02/2026
महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार आया है।
नीलकंठ बाबा पार्वती मैया को सजाया है।
फूलों का सुंदर हार भोले को पहनाया है।
भोले संग पार्वती मैया को भी बिठाया है।
चंदन का तिलक भोले बाबा के लगाया है।
आक धतूरा शहद भांग भोले को चढ़ाया हैं।
भजन कीर्तन मंडली से जागरण कराया है।
भोले बाबा के भजनों का आनंद उठाया है।
झूम झूम कर भक्तजनो ने नृत्य दिखाया है।
महाशिवरात्रि का बड़ा मेला हमने लगाया है।
नीलकंठ बाबा को प्रसाद का भोग लगाया है।
बाबा के भक्तों को भंडारे में भोजन कराया है।
महाशिवरात्रि आयोजन को अच्छा बनाया है।
महाशिवरात्रि पर आनंद ही आनंद आया है।
महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार आया है।
नीलकंठ बाबा पार्वती मैया को सजाया है।
सत्यवीर वैष्णव बारां राजस्थान


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







