क्यूं भटक रहे हो,दुश्मन की तलाश में
अपनों के बीच ज़रा, गौर से निहार लो
आंखों का भरम है, जीत तलवार की
जंग जीतना है तो,एक बार हार लो
अगर सत्ताधीश हो, दिलों पर राज करो
सर का ताज अपनी, हाथों से उतार लो
सौदागर बनो तो, ऐसे बेमिसाल बनो
नफरतों के बदले, प्यार दो प्यार लो
बक्शी है खुदा ने, खूबसूरत जिंदगी
खुदा से राह पूछ लो, जिंदगी संवार लो।।
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







