पहचान जज़्बातों से होनी चाहिए
तस्वीरों में क्या रखा है?
प्यार सच्चे दिल से करना चाहिए
दिखावे में क्या रखा है?
रिश्ता रूह से बनाना चाहिए
जिस्म में क्या रखा है?
मिलन मन से मन का होना चाहिए
रूपरंग में क्या रखा है?
कद्र इंसान की होनी चाहिए
उसकी धन दौलत में क्या रखा है?
ख़याल उसके मान सम्मान का रखना चाहिए
उसके ख़याल में क्या रखा है?
✍️ रीना कुमारी प्रजापत ✍️