कुछ ख्वाब पलकों पर झूलते आज तक।
खुली आँखों से बयाँ नही होते आज तक।।
आँखें हर रोज कहानी कहते नही थकती।
समझने वाली नजर से वो डरते आज तक।।
बिना कहे दिल की खामोशी समझ सकते।
कुछ दर्द मुस्कान में बदल जाते आज तक।।
इशारे चलते रहते मगर मंजिल ही नही पाते।
उम्मीदों के बाजारों में नही उतरते आज तक।।
दुनिया है लफ्जों से जबाव चाहती 'उपदेश'।
उदासी छिपी उनमें पढ़ नहीं पाते आज तक।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







