ग़ज़ल
किसी से अगर दिल लगाने की आदत |
मोहब्बत में रख भूल जाने की आदत |
जो हँसता रहा तू ज़माने की ख़ातिर |
ना पड़ जाए आँसू बहाने की आदत |
तुम्हें घर बसाने की ज़िद है अगर तो |
हमें उम्र तन्हा बिताने की आदत |
सभी दिन नहीं एक जैसे जहां में |
ग़मो में भी रख मुस्कुराने की आदत |
जवां बेटियों पर चलाना हक़ूमत |
सदा से है ऊँचे घराने की आदत |


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







