💞💞
खत्म गर्मी की छुट्टी अब फिर स्कूल जाना है।
सुबह सात बजे जल्दी हमे स्कूल में जाना है।
पढ़ने की दिनचर्या का टाइम टेबल बनाना है।
बैग में पेंसिल रबर शॉपनर किताबे रखना है।
असाइनमेंट वर्क हमने किया उसे दिखाना है।
टिफिन बोतल टाई बेल्ट ड्रेस तैयार करना है।
मौज मस्ती बहुत हुई अब हमे पढ़ाई करना है।
जो भी हम भूल गए अब उनको याद करना है।
स्कूल में मन लगाकर हमको अध्ययन करना है।
अच्छे अच्छे अंको से अपना भविष्य बनाना है।
पढ़ लिख कर जीवन में अब सपना सजाना है।
उन्नति तरक्की कर हमको नाम रोशन करना है।
संस्कार सभ्यता चरित्र का ध्यान हमे रखना है।
होनहार बनकर माता पिता का मान बढ़ाना है।
खत्म गर्मी की छुट्टी अब फिर स्कूल जाना है।
सुबह सात बजे जल्दी हमे स्कूल में जाना है।
सत्यवीर वैष्णव बारां राजस्थान
💞💞💞✒️💞💞💞


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







