जिस एहसास को शब्द ना मिल सके।
उससे खूबसूरत 'उपदेश' एहसास कुछ नही।।
पल भर मे जिंदगी गुलजार हो गई जैसे।
रहता कोई आस-पास उसकी प्यास कुछ नही।।
खामोश प्रेम का मजा ही अजूबा मिल रहा।
भरोसा बढ़ता जा रहा उससे खास कुछ नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
Ghaziabad