Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।


Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।

Newसभी पाठकों एवं रचनाकारों से विनम्र निवेदन है कि बागी बानी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हुए
उनके बेबाक एवं शानदार गानों को अवश्य सुनें - आपको पसंद आएं तो लाइक,शेयर एवं कमेंट करें Channel Link यहाँ है

The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

खामोश दुल्हन

बिंदिया भी है, चूड़ी भी है,
माथे पर सिंदूर भी है।
आसमां से उतरी लगती कोई हूर सी है।

पर ना बिंदिया में चमक है,
ना चूड़ी में खनक है,
ना सिंदूर में लाली है।

शून्य में निहारती हुई,
खामोश दुल्हन की छवि ही निराली है।

दिल ने पूछा उससे—
क्या तेरी मंजिल अभी दूर है?

दर्द दिल में छुपाये हँसते हुए
वो यूँ बोली—
जीवन साथी भी है,
रहने को सोने का पिंजरा भी है,
पर मेरे सपनों का महल चूर–चूर है।

—सरिता पाठक


यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है


समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (6)

+

सुभाष कुमार यादव said

नवविवाहिता के मन के भाव और उठने वाले द्वंद्व का सुंदर चित्रण। लोहे का हो या सोने का पिंजरबद्ध होने से अच्छा है स्वतंत्र रहना। 👌🙏

सरिता पाठक replied

धन्यवाद यादव भईया जी, सादर प्रणाम 🙏🙏

आलम-ए-ग़ज़ल - परवेज़ अहमद said

दर्द दिल में छुपाये हॅंसते हुए वो यूॅं बोली ---
जीवन साथी भी है,
रहने को सोने का पिंजरा भी है,
पर मेरे सपनों का महल चूर-चूर है।
वाह! सरिता जी, आपके हाथों में जादू है! क्या लाजवाब लिखती हैं आप! सचमुच, आप की ता'रीफ़ के लिए अल्फ़ाज़ नहीं मिलते! आदाब! 👌👌👏👏❤️🙏

सरिता पाठक replied

शुक्रिया परवेज़ भईया जी दिल से meri रचना पढ़ने के लिए और तहेदिल से उसकी तारीफ करने के लिये बहुत बहुत शुक्रिया आदाब भईया जी 🙏🙏👏👏

मनोज कुमार सोनवानी "समदिल" said

वाह!! सरिता बहन हृदयस्पर्शी रचना। विवाह के बाद दुल्हन का सपना सिर्फ स्वयं का सपना नहीं रह जाता। उसके सारे सपने,सारे अरमान,दिल की सारी हसरतें बंध जातीं हैं अपने पति और ससुराल वालों के साथ। बहुत ही भावुक रचना। सादर प्रणाम 🙏🌹

सरिता पाठक replied

धन्यवाद मनोज भईया जी सादर नमस्कार 🙏🙏

रीना कुमारी प्रजापत said

Haaye...kya hi kahe is dard par ab

सरिता पाठक replied

प्यारा सा धन्यवाद रीना बहन 🌹🌹

वन्दना सूद said

बहुत खूब ma’am गहन विचारों से सजी हृदय को भावुक करती रचना 👌👌👏👏🙌🏻

सरिता पाठक replied

बहुत बहुत धन्यवाद वंदना बहन प्यार भरा नमस्ते 🙏🙏🌹🌹

सुप्रिया साहू said

वाह...इतनी प्यारी कविता जिसमें इतना दर्द है, जीवन साथी भी है,
रहने को सोने का पिंजरा भी है,
पर मेरे सपनों का महल चूर–चूर है।
जब सपना चूर चूर हो जाए तो सोने का पिंजरा क्या काम का, बहुत सुंदर रचना मैम 👌👌, आपको सादर प्रणाम 🙏🙏।

सरिता पाठक replied

सुप्रिया जी बहुत बहुत धन्यवाद आपको स्नेह युक्त नमस्ते 🙏🙏🌹🌹

कविताएं - शायरी - ग़ज़ल श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन