अपनी सफ़ाई में किसी से कुछ कहने की जरूरत नहीं,
जिसे जो समझना होगा वो वही समझेगा।
चाहे कितनी ही कोशिश करे आप ख़ुद को
सही साबित करने की,
पर सामने वाला आपको ग़लत ही बताएगा।
जो आपसे प्यार नहीं करता उस पर ज़्यादा भी
प्यार ना लुटाना,
क्योंकि एक दिन वही आपके दुःखों की वजह बनेगा।
जो सच्चा प्यार करता है उसे आपकी
दौलत नहीं आप चाहिए होते हैं,
दौलत से प्यार करने वाला एक दिन
बीच मझधार में आपको छोड़ जाएगा।
आपके प्यार का ग़लत फायदा उठाएगा अगर
आपने ज़िल्लत सह - सह भी उससे प्यार किया,
बाकी तो सच्चा प्यार हर परिस्थिति में
आपका साथ निभाएगा,
आप देते रहे धन, दौलत, शोहरत हमेशा
फिर कोई बात नहीं,
बाकी तो आपकी नासाज़गी में वो आपको
नीचा दिखाएगा।
💐 रीना कुमारी प्रजापत💐
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







