बता मोहब्बत कौन कमबख्त करता।
जिन्दा दिल ही यहाँ हरकत करता।।
बदलते परिवेश में बदलती हसरतें।
चाहतों के मेले में सियासत करता।।
अहमियत जिस शख्स की मुझको।
मेरा दिल उसकी ही इबादत करता।।
कोई तो है जो मोहब्बत डालकर।
दिल में उसकी ही फ़रियाद करता।।
इंसान मर जाता मोहब्बत न मरती।
प्यार के लिए 'उपदेश' जिद्द करता।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




