जिंदगी लिए बिना जिंदगी जिएं जा रहे हो,
क्या खोकर क्या पा रहे हो,
जो हाथों में हजारों कामों की लकीरें हैं,
उन्हें छोड़कर सिर्फ,
भाग्य में उलझें हो,
सहन भी तुम्हीं हो,
त्याग भी तुम्हीं हो,
ठोकर लगने पर भी खड़े भी तुम्हीं हो,
ये जीवन तुम्हारा स्वयंवर है,
अपनी जीवनशादी को पवित्र रंगों,
कोई भी तुम्हें क्यों दिशा दे,
ध्यान को दिशा में तुम ही बदलों,
अपनी पीड़ा को ही सलाह दे दो,
थोड़ा जीवन पीड़ा तुम जीओ,
मुझे पीड़ा में रखकर क्यों व्यर्थ होती हो,
आय व्यय का अपना हिसाब रखो,
जीवन को पीड़ा अपना खुशियों के लिए बचाकर रखो,
मेरा जीवन है मेरे साथ रहेगा,
जीवन साथ ही स्वयं सजग रहेगा,
सजना है जिस परिस्थिति को मेरे पास,
जो समझ लेगी मुझे मेरे जीवन को,
त्याग देगी स्वतः अपनी नादानियां,
और परिपक्व जीवन स्वयं जीने लगेगी,
स्वतंत्र होंगी खुशियां,
अफ़वाहें दूर रहेंगी,
विचारों में स्पष्ट दिशा रहेगी,
बातों पर भूमि रहेगी,
मनुष्य के पास क्या साजिशों के अलावा,
इसके अलावा कुछ ना मिलेगा,
पर ये निकृष्ट अच्छाई है,
सर्वश्रेष्ठ अच्छाइयां हमारे जीवन के पास,
इसे साथ लेकर चलो।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







