Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

जन्मों - जन्म का रिश्ता

उनसे जन्मों - जन्म का
रिश्ता है मेरा,
वो कन्हैया है मेरे,
मैं हूँ उनकी राधा।

मंत्रमुग्ध कर देती थी
कान्हा जी की बाॅंसुरी
जैसे राधा रानी को,
वैसे ही उनके शब्दों की गहराई
मोह लेती है मेरे मन को।

हर लफ़्ज़ में पूरी कायनात का
एक हिस्सा दिखता,
उनका हर एक लफ़्ज़
बस कोरा लफ़्ज़ ही नहीं होता।

उनकी एक एक साॅंस से
मेरी हर साॅंस चलती है,
उनके दिल की धड़कनों पर ही
मेरी धड़कने टिकी है।

उनके ही नक्श-ए-कदम पर
चलती मेरी ज़िंदगानी,
उनकी हर बात मेरे लिए
ख़ुदा की रज़ा होती है।


💕 रीना कुमारी प्रजापत 💕










यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है


समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (6)

+

Lekhram Yadav said

अन्तर्मन की गहराईयों से लिखी हुई एक खूबसूरत और लाजवाब रचना, आपको सादर नमस्कार।

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

दिल की अनंत गहराइयों से बहुत बहुत शुक्रिया आपका 🙏 सादर प्रणाम 😊 शुभ संध्या

पवन कुमार "क्षितिज" said

ये भक्ति और समर्पण का कवित भाव देखकर हम भी मंत्र मुग्ध है, रीना जी..बहुत ही उम्दा 👌👌

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

हमें बहुत खुशी हुई ये जानकर कि इस कविता, भक्ति और समर्पण ने आपको मंत्रमुग्ध किया... बहुत बहुत आभार आपका 🙏 सादर प्रणाम 😊

सरिता पाठक said

बहुत सुन्दर रचना एक एक लफ्ज़ दिल छू गया 👌❤️👍😂प्यारी बहन को नमस्ते 🙏

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

हृदय से शुक्रिया आपका 🙏 सादर प्रणाम आपको 😊

मनोज कुमार सोनवानी "समदिल" said

प्रेम और अध्यात्म का सुंदर संगम, क्या बात है 👌👌🙏🙏🙏

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

बहुत बहुत शुक्रिया आपका 🙏 सादर प्रणाम

सुप्रिया साहू said

कान्हा जी प्रेम का सुंदर चित्रण, बहुत खूबसूरत रचना दीदू 👌👌, आपको सादर प्रणाम 🙏🙏।

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

धन्यवाद आपका 🙏

कृष्णा शर्मा said

भक्ति और भक्ति में प्रेम क़ो दर्शाती हुई एक खूबसूरत रचना 👏👏👏
बहुत ही खूबसूरत 👏
सादर प्रणाम ☺️🙏

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' replied

बहुत बहुत शुक्रिया कृष्णा जी 🙏सादर प्रणाम आपको 😊

कविताएं - शायरी - ग़ज़ल श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन