हार कर भी मोहब्बत में जीते हैं कुछ लोग।
जाने मन को बेतकल्लुफ आजमाते है लोग।।
दिल की धड़कन मोहब्बत-ए-पैगाम भी देती।
कशिश मर जाने के बावजूद सताते है लोग।।
बहुत लोग छुपाते है ज़ख्म-ए-दिल उम्र भर।
फर्ज मोहब्बत का फिर भी निभाते हैं लोग।।
किस तरह उनके ख्यालों में खोए 'उपदेश'।
काँच के ख्वाब हसरतो में सजाते हैं लोग।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







