वायदों पर एतबार मोहब्बत में हो ही जाता।
ईमानदारी की राह पर 'उपदेश' प्यार आता।।
ज़ख्म कोई देता ही नही परिस्थितियाँ देती।
ज़माने का दस्तूर 'उपदेश' भूत बनकर आता।।
उनकी खामोशी उनकी नही मजबूरी की होगी।
राह बदल कर 'उपदेश' यादो का नासूर आता।।
जो भी हर बात का तोड़ निकाल लेते 'उपदेश'।
उनकी जिन्दगी में भी उथल-पुथल जरूर आता।।
तमाशा देखते-देखते वो तमाशे के आदी हो गये।
ऐसी जिन्दगी से 'उपदेश' किसे नही फितूर आता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







