पत्थर खाना छोङ दे
वो कहते हैं हम से तू आजमाना छोङ दे
ना पीछा कर हमारा, पीछे आना छोङ दे
जल जाएगा तू आग का दरिया है इश्क
टूट जाएगा सर ये, पत्थर खाना छोङ दे
करके खता हर बार, माफी मांग लेता है
ना कर अब कोई लफङा सताना छोङ दे
दर-दर भटकता हूं, गलियों में किसलिये
वो कहते हैं गली में आना-जाना छोङ दे
किसको बताऊं मैं है मेरा हाल ऐसा क्यूं
मुझे, कहते नहीं वो, गम उठाना छोङ दे
जिससे प्यार किया कैसे भूलूं उसे यादव
वो कहते नहीं क्यूं तू ये जमाना छोङ दे
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







