Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

जब तेरी याद आई

जब तेरी याद आई

हम बैठे थे तन्हा, जब तेरी याद आई

बरस गई ये आंखें जब तेरी याद आई

खोए, हुए थे हम, तेरी हंसी यादों में

जैसे बन कर तू दुल्हन मेरे पास आई

ये दिन गुजरते हैं मेरे यादों के सहारे

बड़े बेचैन हुए हम जब तेरी याद आई

वो वक्त था कैसा, जब दूर हुए हम

ना जाने क्यूं अब मुझे तेरी याद आई

गुजरता वक्त भी हमें कहां जीने देगा

कुछ तो बात है जो तुम्हारी याद आई

बिछड़े न होते यूं जिंदगी में हम तुम

ना होते हम जुदा, ना सहते ये जुदाई

अपनों से कोई ऐसे बिछड़े न यूं यादव

तड़पते ही रहोगे, गर उसकी याद आई


यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है


समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (4)

+

मनोज कुमार सोनवानी "समदिल" said

दिल में प्रियतमा की यादें और आंखों से छलकती मोहब्बत का गीतमयी चित्रण 🙏🌹🌹🙏 बिछड़े न होते यूं जिंदगी में हम तुम। हृदय में बसी प्रेम की ऐसी पीड़ा जो बीते समय की पुनर्वापसी की तड़प से आह कर रही हो। वाह क्या बात है 👌👌🙏 सादर प्रणाम भैया जी!!

Lekhram Yadav replied

आपको सादर नमस्कार समदिल भाई आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

सुभाष कुमार यादव said

बहुत सुंदर रचना यादव सर। 👌👌🙏🙏

Lekhram Yadav replied

आपका बहुत-बहुत हार्दिक धन्यवाद सुभाष जी आपको सादर नमस्कार

रीना कुमारी प्रजापत 'मनस्वी' said

Bahut badhiya sundar rachna. ... Sadar pranam aapko

Lekhram Yadav replied

आपका बहुत-बहुत हार्दिक धन्यवाद आपको सादर नमस्कार

आदित्य शेखर 'अनुगूँज' said

आपने विरह की वेदना और स्मृतियों की कसक को अत्यंत सहज, मार्मिक और भावपूर्ण शब्दों में पिरोया है। हर शेर दिल को छू जाता है और पाठक को भावनाओं की गहराई तक ले जाता है।

Lekhram Yadav replied

आपका बहुत-बहुत हार्दिक धन्यवाद सर

कविताएं - शायरी - ग़ज़ल श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन