इश्क करना लाजमी निभाना कठिन।
दूर-दूर से देखती आजमाना कठिन।।
सुकून डूबा हुआ ख्यालो के इर्द-गिर्द।
चाहत के ज्वार का मर जाना कठिन।।
मिलती अगर साँस से साँस फिर क्या?
बेहतरीन उस साँस का आना कठिन।।
इंसानी फितरत का वास्ता मोहब्बत से।
मोहब्बत 'उपदेश' समझ पाना कठिन।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद