हुस्न को समझ पाया कोई कोई शख्स।
बर्बाद होते देखे गये नासमझ कई शख्स।।
जिसकी आदत में शुमार माँ को बता देना।
हल्की तबियत से आराम पाते कई शख्स।।
लड़कियां छोटी हो या बड़ी खुलना कठिन।
लालच देने वाले गलतफहमी में कई शख्स।।
इज़्ज़त में रहना सुकून की निशानी 'उपदेश'।
इज़्ज़त उतरते ही बदनाम हो गये कई शख्स।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद