हसीनायें शातिर नही,
उनको जीत पाना कठिन।
दौलत दिखनी चाहिए,
सूखे सूखे रंग ज़माना कठिन।
वक्त की पाबंदी न हो,
फिर भी साथ रहना कठिन।
नियम आज भी वही,
ज़माने से बच पाना कठिन।
कब तक चलेगा इश्क,
इसका कह पाना कठिन।
सौ बहाने बनाती 'उपदेश',
उनसे जीत पाना कठिन।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'