इक नया राज
इक नया राज अंधेरों से छुपाया हमने
चिरागों की जगह दिल को जलाया हमने
बातों को बदलने का हुनर न आया हमको
हरेक बात को सादगी से छुपाया हमने
जल उठते हैं चिराग रौशनी के वहां
आशियाँ जिस जगह दिल से बनाया हमने
बदनाम करने का इल्म आता है जमाने को
हर इल्म से फिर खुद को यूं बचाया हमने
कांटे भी होते हैं फूलों के साथ-साथ
अपना घर उन्हीं कांटों से सजाया हमने
उजालों में नहीं बसती ये दिल की दुनियां
रंजोगम के इन अंधेरों से सजाया हमने
हम ने लुटाए हैं बहुत यह प्यार के दरिया
जमाने की नफरतों से दिल लगाया हमने
ये जमाना हम से है हम इस जमाने से नहीं
एहसास यह खुद में यादव जगाया हमने
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







