एक ही पंक्ति में,सारा संसार लिख दिया,
उठाया कलम और,"मां का प्यार" लिख दिया ।
सूरज, चांद, सितारे, धरती,गगन समेटकर,
घर ले आया,उस पर,अपना अधिकार लिख दिया।
"थपकी" से "थप्पड़" तक,सारी दौलत पूंजी,
रखा मन- तिजोरी में,कमाई -कारोबार लिख दिया।
मां के हृदय - सिंधु में,वो शब्द - मोतियां हैं, जिसे,
गुंथ- गुंथकर मेरे जीवन का हरेक किरदार लिख दिया।
जिसने मुझे पूरा लिखा,भला, मैं क्या लिखूं,
बस, ईश्वर को याद कर, मां का आभार लिख दिया।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







