दिल से दिल मिलाकर चलो,
धुन से धुन मिलाकर चलो !!
इतनी भी कठिन है नहीं,
ज़िन्दगी को जीकर चलो !!
ये अगर नहीं हुआ तो,
थोड़ा भी ग़म ना कर !!
कर सकता है जो भी,
यारा वो तो अभी कर !!
थोड़ा गुनगुनाकर चलो,
सपने फिर सजाकर चलो !!
करके सीखना है यहाँ,
ये तो जान लो !!
जीतना है एक दिन,
ये मन में ठान लो !!
दीप से दीप जलाते चलो,
लय से लय मिलाकर चलो !!
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







