दिल रोता है, हम हँसते हैं,
कैसे कहें हम खुश रहते हैं।
ये दुनिया वाले कहते हैं,
देखो ये कितना खुश रहते हैं।
ये दुनिया वाले क्या जानें,
इस दिल पर क्या गुजरती है,
जब से मुश्किल हालात हुए,
सब अपने पराये हो बैठे।
जिनको अपना समझा था,
वो भी साथ छोड़कर चल दिए,
जिनसे उम्मीदें थीं सबसे ज्यादा,
वो ही दिल को तोड़कर चल दिए।
हमने दर्द छुपाना सीख लिया,
आँसू पीकर मुस्काना सीख लिया,
किससे कहें अपने दिल की बातें,
हमने खुद को समझाना सीख लिया।
महफिल में हँसते रहते हैं,
तन्हाई में आँसू बहते हैं,
चेहरे पर मुस्कान सजाकर,
हम जाने कितने दर्द सहते हैं।
कोई पूछे तो कह देते हैं,
हाँ, हम बिल्कुल अच्छे रहते हैं,
कौन समझेगा खामोशी को,
इसलिए हर दर्द अकेले सहते हैं।
वक्त ने ऐसे मोड़ पर लाकर,
अपनों की पहचान करा दी,
जिनको अपना मानते थे,
उनसे ही दूरी बढ़वा दी।
अब न किसी से शिकवा है,
न किसी से कोई शिकायत है,
बस दिल में कुछ दर्द दबे हैं,
और होंठों पर मुस्कुराहट है।
दिल रोता है, हम हँसते हैं,
दर्द छुपाकर जीते रहते हैं,
ये दुनिया क्या जाने हम
दर्द सहकर भी मुस्काते हैँ
रचनाकार — सरिता पाठक
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







