कुछ सोच कर उसको भुलाना नही चाहा।
शायद जिगर के कोने ने जी भर के चाहा।।
वफादार होना यकीनन जरूरी है 'उपदेश'।
इश्क में पागल होने न दिया दिल ने चाहा।।
अक्सर ऐसा देखा गया हर शख्स के साथ।
जिसका एक पाँव बाहर दूजा नाव ने चाहा।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद