अहमियत
सांस सांस जिसने आँसू बहे हों
हर आँसू में अपने लिए आख़िरी सांस ही चाही हो
सुख का आनन्द कैसा होता है ?
मुस्कुराहट की क्या अहमियत होती है ?
बिन आँसुओं की आँखों से कैसा दिखता है ?
वक़्त की ताक़त क्या है ?
उसकी जुबानी जरूर सुनना
क्योंकि ज़िन्दगी को जैसा उसनें जाना होगा समझा होगा वैसा कोई शास्त्र भी तुम्हें नहीं समझा पाएगा ..
वन्दना सूद
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







