कविता:दिल की ज़मीं पे ख़्वाहिशों के फ़ूल खिले हैं,
दिनांक:09/11/2026
दिल की ज़मीं पे ख़्वाहिशों के फ़ूल खिले हैं,
लगता है आज हम हमें ख़ुद से मिले हैं।
हर एक कली में कोई नया ख़्वाब पलता है,
उम्मीदों का दिया चुपचाप सा जलता है।
हवा के हर झोंके में एक सरगोशी सी है,
जैसे बरसों की कोई अधूरी सी ख़ुशी सी है।
इन महकते लम्हों को पलकों पे सजा लें,
चलो आज हर ग़म को दिलों से भुला दें।
जो बंजर सी थी कभी ये रूह की गहराई,
वहाँ आज मोहब्बत की बहार है आई।
चल पड़े हैं कदम किसी अनजाने सफ़र पर,
विश्वास का पंख है अब इन छोटे परों पर।
मंजिल की तलाश में अब कोई डर नहीं है,
लगता है ज़माने से कोई असर नहीं है।
बदल रही है तक़दीर की ये नई रेखा,
आज तलक ऐसा हसीन सवेरा नहीं देखा।
सत्यवीर वैष्णव, बारां, राजस्थान


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







