कुछ तो है हमारे बीच दिल को सताने वाला।
बस उसी के आसरे जिंदा वो नही जाने वाला।।
उसको बहुत करीब से जाना ज़माने से अलग।
वो भी जमाने के साथ है निकला ज़माने वाला।।
वक्त जितना गुजारा साथ उसके याद अब भी।
ख्वाबों से चिपका निकला ता-उम्र सताने वाला।।
मन बहलाने का तरीका 'उपदेश' बात हो जाए।
खुशियो को चुनौती प्यार कभी नही देने वाला।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद