💐🙏 लिखंतु परिवार के आप सभी सदस्य गणों को
दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🙏💐
दीप जले, मन बोले, उजियारा हर द्वारे,
तमस मिटे, नव चेतन जगे, सुख के सागर धारे।
माटी का वह दीपक जब, स्नेह सुधा से भरे,
छोटे तन में ज्योति बड़ी, अंधकार से लड़े।
फूलों जैसी मुस्कानें हों, हर मन में अनुराग,
मिलजुल कर सब बाँटें प्रेम, भूलें मन का दाग।
माँ लक्ष्मी के चरण पड़े, घर आँगन में आज,
सौभाग्य सुमन खिले नित्य, शुभ हो हर एक काज।
फुलझड़ियाँ हँसतीं नभ में, जैसे तारे नाचें,
मन की वीणा झनक उठे, जब दीप दिये जागें।
लोभ, द्वेष, कलुष जल जाएँ, सच्चे दीपक संग,
मानवता की लौ जले, प्रेम बने हर रंग।
दीप जले, मन बोले, प्रकाश अमर हो जाए,
हर हृदय में दीपावली, हर दिन उजियारा छाए।
===💐 अशोक कुमार पचौरी ' आर्द्र ' 💐
सर्वाधिकार अधीन है

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




