तन-मन झूले बरगद की लंबी डाली पर
ठंडी ठंडी छांव से जन्नत का कोई नाता है
नीम पीपल की जहां रोज पूजा होती है
खुले खुले आंगन से चांद नजर आता है
धान की बालियों का जो रंग भूरा होता है
कृषक मन खेतों को देखकर लहराता है
घन घन घंटी बजती है गले बैलों की
गीत पुरवाई तो कानों में चला आता है
जहां मुर्गे की बांग सुनकर सुबह होती है
कुहू कुहू कोयल की तान मन को भाता है
लाली लाली किरणें जब झांकती हैं पर्वत से
होके सवार सूर्य रथ पर चला आता है
पीली पीली चादर सरसों की बिछी जातीं हैं
गुन गुन भौरों का मन में समा जाता है
गांव की मिट्टी की सुगंध सौंधी होती है
बड़ा नादान है वो,जो गांव छोड़ जाता है।।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







