कलयुग में चमत्कार होने लगा है ।
अंधा देखने और बहरा सुनने लगा है।
भ्रष्टाचारी ढपली लेकर बजाता है।
और दूसरा भ्रष्टाचारी दौड़ा-दौड़ा आता है।
सुना है भ्रष्टाचारियों की गांठ होने लगी है,
अंधा भ्रष्टाचारी बहरे भ्रष्टाचारियों को देखकर बताता है।
और बेहरा भ्रष्टाचारी सुन सुन के नए-नए पैंतरे बताता है।
लंगड़ा भ्रष्टाचारी दौड़ दौड कर भ्रष्टाचार की फाइलें छुपाता है।