राधा के आंखों में आंसू
मीरा के आंखों में आंसू
एक आंख में प्रेम की आंसू
एक आंख में भक्ति के आंसू
परमशक्ति को पाने का
प्रेम भक्ति आधार है
जगतनियंता को पसंद है
ऐसे प्रेम भक्ति के आंसू।।1।।
अलख निरंजन धरणि रंजन
सुन लें हमरी ये मृदु क्रंदन
सकल चराचर हों उल्लासित
कोई सुने ना कहीं ध्वनि रूदन
सुनकर हमरी मृदुल निवेदन
श्री रोये भर सजल नयन
सृष्टि सृजन बिनु अश्रु नयन
नहीं नहीं नहीं नहीं रे मन!!2।।
आंखों से छलकी बूंद जब
बन गई दरिया का पानी
जिसमें डूब नहाकर गुजरी
जीवन की अनमोल कहानी
दरिया भी जब बन गई सागर
अनंत,असीम अपरंपार
खतम हो गई जिंदगी,पर
खतम नहीं आंसू की कहानी।।3।।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







