अनजान से जान तक का सफर।
पगडंडी रास्तो का मेरा हमसफर।।
दिल को सुकून पहुँचाने वाला रहा।
अब उसको होता नही कुछ असर।।
उसकी हरेक बात को ऊपर किया।
रिश्ता निभाया और बढ़ाया जिगर।।
उसको सुनना अच्छा लगता 'उपदेश'।
भरोसा उसने कायम रखा प्रखर।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




