प्यार के एहसास को जगाने वाला कौन।
प्रत्येक खूबसूरत रिश्ता बनाने वाला कौन।।
अजनबी दिल को पसन्द अजनबी दिल।
किसी को इतना खास बनाने वाला कौन।।
समाज की रीति रिवाजों में फंसे 'उपदेश'।
हाथ झटक कर रिश्ते तोड़ने वाला कौन।।
कुछ समझ पाते तब तक अँधेरा हो गया।
नई रोशनी तक इंतजार कराने वाला कौन।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







